फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One killed, three injured in tempo-bike collision

टेंपो-बाइक की टक्कर में एक की मौत तीन घायल

Tue, 12 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in tempo-bike collision
बांसडीह- सहतवार मार्ग सुरहिया गांव के समीप मंगलवार की शाम बाइक और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बासडीह से बैरिया थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी वकील यादव 22 बाइक पर अपने माता-पिता को बैठाकर अपने गांव जा रहा था। अभी बांसडीह-सहतवार मार्ग स्थित सुरहिया गांव के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहा टेंपो से टक्कर हो गई। जिससे वकील यादव 22, पार्वती देवी 40 पत्नी शिवशंकर यादव, शिवशंकर यादव 45तथा टेंपो चालक बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गोठहुली निवासी गरजन 30 गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed