फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One arrested with heroin worth 2.5 lakhs

ढाई लाख की हेरोइन संग एक गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
One arrested with heroin worth 2.5 lakhs
चौकिया मोड़। उभांव पुलिस ने एक युवक को नगर कस्बा के बीबीपुर नहर पुलिया से बुधवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह बकरीद त्योहार के मद्देनजर गश्त पर थी। इसके पास से पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन बरामद किया जिसकी कीमत दो लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन

उभांव थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि सीयर चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र अपने हमराहियों संग बकरीद त्योहार के दृष्टिगत कस्बा बेल्थरारोड में बीबीपुर नहर पुलिया के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान राकेश चौरसिया उर्फ टाइगर पुत्र दीनदयाल निवासी बीबीपुर वार्ड बेल्थरा रोड के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में 25 ग्राम हेरोइन बरामद किया। इसकी कीमत बाजार में करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बलिया व सिकंदरपुर से हेरोइन लाकर यहां बेचता है और उसी की अवैध कमाई के जरिये अपनी जीविका का निर्वहन करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed