फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One arrested for grabbing 45 lakhs in the name of providing work to the company

Ballia News: कंपनी को काम दिलाने के नाम पर 45 लाख हड़पने में एक गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
One arrested for grabbing 45 lakhs in the name of providing work to the company
बलिया। स्थानीय पुलिस ने कंपनी को काम दिलाने के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया। कंपनी को काम दिलाने के नाम 45 लाख की ठगी के मामले में गत एक सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शहर के निरालानगर निवासी संतोष कुमार अग्रवाल की बजाज कंट्रक्शन कंपनी के नाम से फर्म है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी कि फेफना के गंगहरा निवासी कौशल सिंह पुत्र बब्बन सिंह और कुछ लोगों के साथ उनकी मुलाकात करा उनकी कंपनी को वर्क आर्डर दिलाने के नाम पर उनसे 45 लाख रुपये ले लिए। बाद में वर्क आर्डर के नाम पर एक करोड़ का ड्राफ्ट दिया, जो फर्जी निकला। देनदारी चुकाने के लिए 22 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन

इस मामले में शहर कोतवाली में प्रभुनाथ यादव निवासी चोगड़ा गड़वार, राजकुमार राजभर निवासी मयूर विहार, कौशल सिंह निवासी गंगहरा फेफना, राजेश कुमार निवासी जनकपुरी दिल्ली, संजय कुमार निवासी गाजियाबाद, मंजीत निवासी जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। शहर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि रेलवे क्रासिंग काजीपुरा के पास अभियुक्त प्रभुनाथ यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी कुकरहा चोगड़ा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed