फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One accused arrested with stolen DCM

चोरी की डीसीएम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with stolen DCM
बलिया। नरही पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अमाव तिराहे के पास टुटवारी रोड पर ईदगाह के पास से डीसीएम चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की डीसीएम को भी बरामद किया।
विज्ञापन

बता दें कि 26 फरवरी 2021 को चिरंजीवी लाल गुप्ता निवासी बड़का खेत ने थाना में तहरीर दिया था कि उनके घर के सामने खड़ी डीसीएम 24 फरवरी 2021 की रात में चोरी हो गयी है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने रविवार की सुबह अमाव तिराहे के पास टुटुवारी मार्ग स्थित ईदगाह के पास से आरोपी जयप्रकाश सिंह निवासी मीरगंज कालोनी, जिला आरा (भोजपुर) बिहार को गिरफ्तार किया। वहीं उसकी निशानदेही पर चोरी की डीसीएम भी बरामद किया। नरही थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मौका देखकर डीसीएम को बिहार ले जाने की फिराक में था कि पुलिस ने गाड़ी के साथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कुलदीप सिंह, जयप्रकाश, कांस्टेबल अंकुर यादव, अच्छेलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed