{"_id":"646fa06178381c4f430f48d8","slug":"one-accused-arrested-in-tractor-driver-murder-case-ballia-news-c-20-1-223010-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रैक्टर चालक हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रैक्टर चालक हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अभिषेक कुमार की हत्या मामले में जीप चालक अशोक शुक्ला निवासी कटुहरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवरा बीरनपुरा गांव निवासी अभिषेक कुमार का शव मंगलवार की सुबह श्रीनाथ बाबा सरोवर के पास मिला था। वह महावीर अखाड़ा मोहल्ला स्थित ससुराल में आया था।
मृतक का छोटा भाई दीपू ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप था कि श्रीनाथ बाब मठ के पास चार पांच की संख्या में अज्ञात युवकों ने अभिषेक की पिटाई की थी। इसमें हाथ व शरीर पर चोट के निशान है। रात होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रसड़ा प्रभारी हिमेन्द्र सिंह का कहना है कि सोमवार की दोपहर अभिषेक के ट्रैक्टर से अशोक की जीप में टक्कर हो गई थी। इसमें अशोक ने अभिषेक की पिटाई की थी, जिसके कारण अभिषेक की मौत हो गई।