फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One accused arrested in a scuffle after entering the cafe

Ballia News: कैफे में घुस कर मारपीट में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in a scuffle after entering the cafe
चितबड़ागांव। बलिया-वाराणसी मुख्य मार्ग पर चितबड़ागांव-नरही मोड़ के पास स्थित एक कैफेमें घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के एक आरोपी राजू उर्फ राजीव पुत्र श्री राम यादव निवासी ग्राम रतनपुरा थाना हलधरपुर जिला मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 15 गांधीनगर निवासी कैफे मालिक संजय सिंह (40) ने तहरीर में बताया कि चितबड़ागांव नरही मोड़ पर उनकी दुकान के सामने बाइक आगे पीछे करने की बात पर कुछ लोग दुकान में घुस गए और भतीजे रितेश सिंह को पीटने लगे। जब वह लहूलुहान होकर बेहोश होकर गिर गया, तब उन्होंने दुकान को भी तहस-नहस कर दिया। काउंटर में रखे 30 हजार रुपये भी गायब कर दिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने अक्षयलाल यादव पुत्र अज्ञात, अभिनंद यादव, गौरव यादव पुत्र अक्षय लाल यादव, आलोक यादव पुत्र अज्ञात, निवासी रामपुर चिट थाना चितबड़ागांव, राजू यादव पुत्र श्रीराम यादव रतनपुरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ व 5 से 7 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed