{"_id":"626ad62ac1d2a249fd6ffb16","slug":"once-again-the-photo-of-taking-the-patient-to-the-hospital-on-a-handcart-went-viral-ballia-news-vns6506470114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने का फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने का फोटो वायरल
विज्ञापन
बैरिया। बीते दिनों चिलकहर क्षेत्र में एक मरीज को ठेले पर अस्पताल ले जाने का मामला ठंडा नहीं पड़ा कि ऐसा ही एक ताजा मामला बुधवार देर रात सामने आया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा का है। बुधवार की देर रात बैरिया रामा बाबा बस्ती से सुनीता देवी (55) को उनके पड़ोसी रासबिहारी ठेले पर लादकर अस्पताल लाए। यहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन धन के अभाव में तीमारदार उसे ठेले पर लादकर घर ले जाने लगे। बीच में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के सहयोगी निखिल उपाध्याय व अमित सिंह ने ठेले पर मरीज देख कर रोका। पूरी बात जानने के बाद वे उसे अपने साथ लेकर अस्पताल गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से उक्त महिला के इलाज को लेकर कहासुनी भी हो गई। बाद में एक अन्य चिकित्सक ने महिला का इलाज किया। स्थिति ठीक होने पर ठेले से ही वापस घर ले जाया गया। लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी की ओर से ठीक से इलाज नहीं किया गया। वहीं, चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित सुनीता को गले में दर्द था। दर्द के लिए इंजेक्शन लगा दिया गया। मैंने कहा कि 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस बुलाकर बलिया चले जाओ, लेकिन मरीज ने बलिया जाने से इंकार कर दिया। इसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। पीड़ित सुनीता देवी से जब स्थिति पूछी गई तो उन्होंने चिकित्साधिकारी पर आरोप लगाते हुए इलाज के लिए धन मांगने की बात कही।