फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the second day also 594 candidates remained absent in both the shifts.

दूसरे दिन भी दोनों पालियों में 594 अभ्यर्थी रहे नदारद

Wed, 18 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
On the second day also 594 candidates remained absent in both the shifts.
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पीजीटी (प्रवक्ता) की लिखित परीक्षा मंगलवार को जिले के आठ केंद्रों पर दो पालियों में कोविड गाइड लाइन के अनुरूप कराई गई। इसमें 2830 के सापेक्ष कुल 2209 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। 594 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि पहली पाली में पांच और दूसरे में तीन केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा के सकुशल नकलविहीन संपन्न करा लिया गया है। बुधवार को पहली पाली में पांच परीक्षा केंद्रों पर 1703 अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठना था। इसमें 373 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। दूसरी पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर 1127 अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होना था। 221 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बांसपार से आए परीक्षार्थी अखिलेश ने बताया कि पेपर काफी आसान था। वहीं, लिलकर के सुनील कुमार ने बताया कि पेपर काफी कठिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed