फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On receiving information about the murder, the police took away the dead body from the funeral pyre.

Ballia News: हत्या की सूचना पर चिता से शव उठा ले गई पुलिस

Thu, 18 Jul 2024 04:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
On receiving information about the murder, the police took away the dead body from the funeral pyre.
फेफना। थाना क्षेत्र के मिठवार गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक विद्युत कर्मी की मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन माल्देपुर गंगा घाट पर दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को उठा ले गई और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

मिठवार गांव निवासी राजेंद्र यादव (52) पुत्र भृगु यादव बिजली मिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार की रात पड़ोस के यहां बिजली खराब होने पर बनाने गए थे। काम करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से झुलस गए। पड़ोसियों व परिजनों ने एंबुलेंस से राजेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। गाजीपुर के पास हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन माल्देपुर घाट पर दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान किसी ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए चोरी-छिपे दाह संस्कार की खबर कर दी। सूचना पर श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed