फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On Monday night Theft in Maldepur Harijan Basti village

पुलिस निष्क्रियता : एक ही दिन आठ जगह चोरियां

Tue, 12 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया Updated Tue, 12 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
On Monday night Theft in Maldepur Harijan Basti village
थाना क्षेत्र के करम्मर मठिया में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों में छत के सहारे प्रवेश कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर सबके सब दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन



गांव निवासी रामचंद्र यादव का पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। मध्यरात्रि में चोरों ने छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर गया। फिर अटैची में रखी सोने की चेन, मंगटिका, नथिया, हार, पायल, झूमका आदि लगभग डेढ़ लाख के आभूषण सहित सात हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


 इसके बाद चोरों ने इसी रात पड़ोस के ही सुदर्शन यादव के घर को भी खंगाला। लेकिन यहां से चोरों को कुछ खास हाथ नहीं लगा। यहां पर भी छत के सहारे घर में प्रवेश कर कपड़ा आदि पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात दो जगह चोरी से आमलोग जहां भयभीत है। वहीं पुलिस को भी कोस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के प्रबुद्ध राजाराम सिंह यादव, भरत यादव इस ओर एसपी ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिस की कार्यशैली को मुकम्मल कराने की मांग की। कहा कि यदि पुलिस रात के वक्त गश्त लगाती है तब चोरी की घटनाओं में लगाम लगाई जा सकती है।


 थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव के हरिजन बस्ती में सोमवार की रात में घर के मुख्य द्वार को तोड़कर मकान में घुसे में चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। इसकी जानकारी सुबह जगने के बाद परिवार के लोगों को हुई तो पीडि़त परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर दे दी। सूचना के बाद फेफना थानाध्यक्ष श्यामजी यादव और जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड की टीम पहुंच गई।

काफी मशक्कत के बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
माल्देपुर गांव निवासी लक्ष्मणराम का मकान हरिजन बस्ती में है। सोमवार की रात में खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों मेें सोने चले गए।

 देररात में मकान के मुख्य गेट का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद अंदर के कमरों का भी दरवाजा तोड़ दिया। एक कमरे में रखे बक्से और अटैची उठा ले गए। मकान से करीब सौ मीटर दूरी स्थित एक खेत में अटैची और बक्सा को तोड़ उसमें रखा कीमती सामान उठा ले गए।

 पीडि़त परिजनों की माने तो लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात चोर उठा ले गए। चोरी के बारे में परिवार के लोगों को मंगलवार को जानकारी हुई। इसके बाद पीडि़त परिजनों ने फेफना थाने पर चोरी के बारे में जानकारी दे दी। सूचना के बाद फेफना थानाध्यक्ष श्यामजी यादव और जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड की टीम पहुंच गई। डाग स्क्वायड की टीम कुत्ते की निशानदेही पर निधरिया गांव के बागीचे तक गई। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।


सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में सोमवार की रात चार गुमटियों का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति के घर से बडे़ पैमाने में अनाज उठा ले गए।

 मंगलवार की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाल वशिष्ठ नारायण दूबे अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए। केवरा निवासी बुआ रंगवा, सुरेश रंगवा की सेरिया मोड़ पर पान की गुमटी है। जबकि अकोलही मोड़ पर सुमन सिंह और केवरा चट्टी पर मनजी राजभर की पान की गुमटी है।


 चोरों ने एक ही रात इन गुमटियों का ताला तोड़ उसमें रखी नकदी और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसी रात को चोरों ने गांव निवासी दिनेश राजभर के घर से भी पांच कुंतल चावल और तीन कुंतल गेहूं पर हाथ साफ कर दिए। बांसडीह कोतवाल वशिष्ठ नारायण दूबे लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed