फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   on dharna to protest teacher evaluation .

मूल्यांकन के विरोध में धरने पर शिक्षक

Mon, 06 Apr 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 06 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
on dharna to protest teacher evaluation .
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायन गुट) और वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के विरोध में धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। सभी केंद्रों पर शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं ने कहा कि जनपद में अभी तक वर्ष 2013-14 के कापियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। इसके बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक का प्रत्येक केंद्रों पर मूल्यांकन कराने पर जोर देना अपने दायित्वों को छिपाना है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने कहा कि मिर्जापुर में लाठियों के बल पर मूल्यांकन करा देना शिक्षक समाज का अपमान है। जिला मंत्री अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षक नेताओं ने सभी शिक्षक संगठनों से मूल्यांकन बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सरकार से बातचीत की जो आशा क ी किरण निकली है, उससे उत्साहित शिक्षक वार्ता सफल होने तक बहिष्कार जारी रखेंगे।

बहिष्कार को सफल बनाने वालों में रमाशंकर सिंह, राधेश्याम यादव, रामचंद्र जायसवाल, पीएन राय, ओमप्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, डा. नागेंद्र सिंह, जयंत सिंह, शंभू सिंह, संजय सिंह, रविंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, सदानंद पांडेय, अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed