फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Omprakash Rajbhar statement on Gamchha and Gabbar statement in ballia

OP Rajbhar: गमछा और गब्बर वाले बयान पर बोले ओमप्रकाश राजभर, गरीबों पर जुर्म करने वालों के लिए हूं मैं 'गब्बर'

Fri, 08 Mar 2024 11:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

Omprakash Rajbhar In Ballia : मंत्री बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर के तेवर बदल गए हैं। बलिया में उन्होंने गब्बर वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर नाराजगी जताई। गमछा और गब्बर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि गरीबों पर जुर्म करने वाले लोगों के लिए हूं मैं गब्बर।  

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar statement on Gamchha and Gabbar statement in ballia
OP Rajbhar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में काफी इंतजार के बाद मंत्री बने ओमप्रकाश राजभर अपने गब्बर वाले बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनकी गमछा और गब्बर वाले बयान को लेकर किरकिरी शुरू हो गई है। लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस पर ओमप्रकाश राजभर से सवाल पूछा गया तो वह भड़क उठे। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंट होकर सवाल न पूछिए। बाद में कहा कि हम कमजोर और वंचितों की लड़ाई लड़ते हैं। उनकी लड़ाई में गब्बर बनकर उनके साथ खड़े हैं। मैंने मंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जो ध्येय है वही मेरा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में गरीबों पर जुर्म करके गुंडागर्दी का साम्राज्य स्थापित किया गया था। उन लोगों के लिए मेरा संदेश है कि अगर गरीबों पर आंख दिखाएंगे तो मैं गब्बर बनकर खड़ा रहूंगा। राज्यसभा चुनाव के पहले भी मैंने कहा था कि खेला होगा और हुआ। आगे भी खेला होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed