फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Omprakash Rajbhar in Ballia Attacked on BJP said achievements of four and a half years of yogi govt is bundle of lies

बलिया में ओमप्रकाश राजभर: भाजपा पर बोला हमला, साढ़े चार साल की उपलब्धियों को बताया झूठ का पुलिंदा

Mon, 20 Sep 2021 10:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar in Ballia Attacked on BJP said achievements of four and a half years of yogi govt is  bundle of lies
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बलिया में सोमवार को प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा कि भाजपा भ्रष्ट पार्टी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में वो भाजपा को हराने के लिए संकल्पित हैं।

विज्ञापन


वो कस्बे में आयोजित पासवान सम्मान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को मुफ्त बिजली, शिक्षा, दवा और बेरोजगारों को भत्ता मिलना ही चाहिए। प्रदेश सरकार झूठ बोल कर सत्ता में आई है और आज भी झूठ पर झूठ बोल रही है। कहा कि बेरोजगार युवाओं को हर माह दस हजार रुपये भत्ता देना चाहिए। अरविंद राजभर ने कहा कि पासवान समाज के हर युवाओं को हमारी सरकार में नौकरी मिलेगी। 

विज्ञापन

सपा की सरकार बनी तो शिक्षामित्र बनेंगे सहायक अध्यापक : बी पांडेय

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल होगी। शिक्षामित्रों को पुन: अध्यापक बनाया जाएगा। बी पांडेय जनपद आगमन पर पार्टी कार्यालय पर सोमवार को विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अनुदेशकों का मानदेय 17500 होगा। प्रेरक का पद जो समाप्त कर दिया गया है उसे पुन: बहाल किया जाएगा। गोष्ठी में वक्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सरकार बनने पर प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने एवं शिक्षामित्रों को पुन: अध्यापक बनाने की घोषणा का स्वागत किया।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और अध्यापक संजय उपाध्याय, डा. विश्राम यादव, राजनारायण को सम्मानित किया गया।। अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी आनंद एवं संचालन शिक्षक नेता सुशील पांडेय कान्हाजी ने किया। भारत यादव, प्रेमचंद्र यादव ने 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed