फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Omprakash is a dealer of votes: Ramashankar

वोटों के सौदागर हैं ओमप्रकाश : रमाशंकर

Mon, 17 Jul 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Omprakash is a dealer of votes: Ramashankar
बेल्थरारोड। सपा के सलेमपुर लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि जातियों के वोट के सौदागर नेता दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की बात कर दल बनाते हैं तथा पिता-पुत्र पद लेकर इन जातियों को धोखा देते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अपने आवास पर विद्यार्थी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर सपा में गए तो सपा के राजभरों का नुकसान किए। अब भाजपा में जाकर भाजपा के नेताओं का नुकसान करेंगे। ऐसे में ओमप्रकाश जहां होंगे, राजभर समाज उनके खिलाफ वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रलोभनों के जरिए विपक्षी एकता को तोड़ रही है। कहा, देश में विपक्षी एकता की आहट से भाजपा को बिहार, असम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में भारी नुकसान हो रहा है। यूपी और गुजरात को छोड़ भाजपा गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले पूरे देश में कमजोर हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना कराने से घबरा रही है। जातिगत जनगणना आंदोलन को लेकर सक्रिय पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक नेताओं को प्रलोभन देकर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की बलि देकर और गैर भाजपा दलों को तोड़कर मंत्री बना रही है, जिसका खामियाजा भाजपा को और उसके साथ जाने वाले नेताओं को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed