{"_id":"646e3eb14c9575d86a058e14","slug":"omprakash-does-not-have-the-power-to-take-decisions-anil-rajbhar-ballia-news-c-20-1-221360-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश में फैसला लेने की ताकत नहीं : अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश में फैसला लेने की ताकत नहीं : अनिल राजभर
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज के मैदान में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जम कर निशाना साधा। उन्हें राजभर समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। कहा कि उनका चरित्र दोहरा है। ओमप्रकाश को असलम राजभर नाम देते हुए कहा कि बहराइच की धरती पर ओवैसी के साथ जाकर मजार पर ताजपोशी करते हैं, महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भूल जाते हैं। कहा कि बाहर बाहर भाजपा को गाली देते हैं, लेकिन बाप-बेटे 12 बजे रात में गोरखपुर के मठ में मत्था टेकते हैं। अब यहां के राजभर समाज का बाहरी नहीं बलिया का बेटा ही नेता बनेगा।
उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने 20 वर्ष की राजनीति में राजभर समाज को केवल ठगा। कहा कि जिस समाज ने ओमप्रकाश को हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक पहुंचाया, उसी समाज के साथ उन्होंने धोखा किया है। ओमप्रकाश भ्रमित हैं। उनमें फैसले लेने की ताकत नहीं है। वह राजभर समाज का हक स्वयं खा रहे हैं। इस समाज को आरक्षण भाजपा ही दे सकती है। जब तक आपका नाम ओमप्रकाश से जुड़ा रहेगा तब तक आरक्षण मिलना संभव नहीं है।
उन्होंने राजभर समाज को 50 वर्ष पीछे ढकेल दिया है। मंत्री ने समाजवादी पार्टी को सामाजिक न्याय समिति का शत्रु बताया। कांग्रेस, सपा, बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों ने महाराजा सुहेलदेव के इतिहास को दबा दिया।
विज्ञापन
10 जून को गाजीपुर में प्रस्तावित विजय दिवस में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग 10 जून को अपने घरों में महाराजा सुहेलदेव का चित्र रख कर माल्यार्पण करें। पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छट्ठू राम ने मंत्री को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से अलंकृत किया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, धनंजय कन्नौजिया, अरविंद नारायण सिंह आदि ने संबोधित किया। अंत में अवधेश राजभर व भुनेश्वर राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।