फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Olympic Association will try to increase sports facilities

खेल सुविधाएं बढ़ाने को ओलंपिक संघ करेगा प्रयास

Tue, 23 Jun 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Olympic Association will try to increase sports facilities
बलिया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एवं हैंडबॉल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली ओलंपिक दौड़ को कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। इसकी जगह बलिया ओलंपिक संघ के तत्वाधान में बलिया में खेलों का विकास विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए इंजी. अरूण सिंह ने कहा कि जनपद में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ओलम्पिक संघ निरंतर प्रयास करता रहेगा। संरक्षक मेजर दिनेश सिंह ने कहा कि ओलम्पिक संघ एवं विभिन्न खेल संघों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। जिला कबड्ड़ी संघ के सचिव पंकज सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी अजय साह, बलिया बैंडमिटन एसोशिएशन के सचिव गुरु शरण वर्मा, क्रिकेट एसोसियेशन के उप सचिव धर्मेंद्र पांडेय, जिला वालीबॉल संघ के सचिव डॉ अरविन्द शुक्ला, मिनी फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, हैंडबॉल संघ से राजेश गुप्ता, नेटवाल संघ से बिरेश दुबे, साइकिलिंग संघ के खुर्शीद अहमद, बास्केटबॉल संघ के सचिव धन्नजय सिंह, जिला कुश्ती संघ के सचिव अरविन्द गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला फुटबॉल संघ के सचिव अरविन्द सिंह ने किया। धन्यवाद एवं आभार बलिया ओलम्पिक संघ के सचिव धीरेन्द्र शुक्ला ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed