फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   old man killed in money transaction

Ballia News: पैसे के लेनदेन में बुजुर्ग की हत्या

Sat, 25 Feb 2023 11:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 25 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
old man killed in money transaction
लालगंज। थाना क्षेत्र के दोकटी गांव निवासी लापता बुजुर्ग का शव सलेमपुर दियारे में बोरे में भरकर फेंका मिला। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर शव की बरामदगी हुई। हालांकि घटनास्थल बिहार में होने के कारण शव को बिहार पुलिस अपने साथ थाने पर ले गई। पैसे के लेनदेन में बुजुर्ग की हत्या की बात सामने आ रही है। गांव में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

दोकटी गांव निवासी जनार्दन कमकर (60) साल पुत्र स्व. शिवजी कमकर बृहस्पतिवार को किसी के साथ गए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी चंद्रावती देवी ने शुक्रवार को दोकटी थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उपने पति जनार्दन कमकर को गांव के ही संतोष सिंह पुत्र श्रीराम सिंह बृहस्पतिवार के शाम दोकटी बाजार से पैसे के लेनदेन में अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। शुक्रवार तक घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बन्द आ रहा है। उसने अनहोनी की आशंका जताई थी। शुक्रवार को ही चंद्रावती देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर संतोष सिंह को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में संतोष सिंह की निशानदेही पर जनार्दन का शव सलेमपुर दियारा से बरामद किया गया। शव को बोरे में भरकर फेंका गया था। चूंकि शव मिलने का स्थान बिहार के थाना क्षेत्र में है। इसलिए शव को बिहार पुलिस अपने यहां लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के सूचना पर शाम को अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी भी दोकटी थाना पर पहुंचे। मातहतों को दिशा निर्देश दिए। एसएपी डीपी तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। आशंका के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही बिहार स्थित दियारे से शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed