फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Old man dies due to electric shock

Ballia News: आग बुझाने के प्रयास में करंट लगने से वृद्ध की मौत

Thu, 21 Mar 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to electric shock
बैरिया थाना क्षेत्र के दूबे छपरा के पास एनएच 31 पर शरण लिए कटान पीड़ित बरमेश्वर गोंड़ (65) वर्ष पुत्र स्व. चंद्र देव की बुधवार को हाईटेंशन तार से रिहायशी मड़हे में लगी आग बुझाने के प्रयास में करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

एनएच 31 पर शरण लिए कटान पीड़ित बरमेश्वर गोंड के रिहायशी मड़हे के ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गया है। तीन दिन पूर्व बिजली विभाग ने उसके मड़हे से सटा कर एक दूसरा पोल लगा दिया था। बुधवार की सुबह हवा के झोकें से हाईटेंशन तार नए पोल में सट गया। पोल में लगी कुंडी के सहारे करंट पोल के द्वारा नीचे उतर गया, जिसकी चपेट में आने से मड़हे में आग लग गई।
विज्ञापन

बरमेश्वर मढ़हे की आग बुझाने के प्रयास में विद्युत पोल में सट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम बैरिया सुनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, एसएचओ धर्मबीर सिंह, एसआई संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बरमेश्वर गोड की दो पुत्रियां है। दोनों की शादी हो गई है। बरमेश्वर अपनी पत्नी कलावती देवी (62) के साथ दुबे छपरा ढाला के समीप एनएच 31 के किनारे रिहायशी मड़हे में रह रहा था। हालांकि शासन ने उसे बसाने के लिए अचलगढ़ में पट्टा दिया था, लेकिन कब्जा नहीं होने से वह एनएच 31 पर ही गुजर बसर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed