फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Old injuries of the elderly and young people have emerged

Ballia News: बुजुर्गों के साथ युवाओं के पुराने चोट के दर्द उभरे

Tue, 06 Jan 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Old injuries of the elderly and young people have emerged
बलिया। तापमान कम होते ही बुजुर्गों के अलावा युवाओं के पुराने चोट के दर्द उभरने लगे हैं। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण व सांस की परेशानी और बीपी के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जोड़ों व चोट के दर्द के पीड़ित ज्यादा पहुंच रहे हैं। गलन भरी ठंड हड्डी तक पहुंच रही है। पैरासिटामाल के बाद सबसे ज्यादा कैल्शियम टैबलेट की खपत बढ़ी है। जिला अस्पताल में रोजाना 42 सौ के करीब कैल्सियम के टैबलेट और आठ हजार पैरासिटामाल टैबलेट का वितरण होता है। चिकित्सक दवा खाने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कई दिनों बाद धूप निकली तो जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखी। ओपीडी में 1235 मरीज पहुंचे। फिजिशियन, बालरोग ओपीडी के बाद सबसे ज्यादा भीड़ हड्डी की ओपीडी में रही। बुजुर्गों के अलावा युवा भी जोड़ व हड्डी में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मुबारकपुर निवासी कशलेश राय ने कहा कि खेलते समय पैर में दो वर्ष पूर्व चोट लगी थी। कल से दर्द कर रहा है। डॉक्टर ने दवा के साथ गर्म पानी से सिंकाई की सलाह दी है। तीन हड्डी रोग चिकित्सकों ने 282 मरीज देखे। आर्थो सर्जन डॉ. करण सिंह चौहान ने कहा कि जोड़ों व चोट की जगह पर दर्द होने पर गर्म पानी से सिंकाई करें और गर्म पट्टी बांधें। राहत न होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

ओपीडी में सीने की जकड़न व कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। घर के बाहर घूमने व खान-पान में लापरवाही से बीमार हो रहे हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में 173 पीडि़त पहुंचे। फिजिशयन की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, बुखार के अलावा खांसी, सीने में जकड़न व सांस फूलने के पीड़ित ज्यादा पहुंचे। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ठंड से बचाव की सलाह दी। फिजिशियन डॉक्टर पंकज झा ने बताया कि घर से निकलें तो नाक-कान, गला ढक लें। गुनगुने पानी का सेवन करें। सर्दी जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा लें। बच्चों को खुले व सर्द हवा के बीच खेलने से रोकें। रात को सोते समय गर्म कपड़े व टोपी पहनाएं। रात में पैंपर बदलते रहें। परेशानी होने पर रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed