फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Oilseeds, pulses damage, wheat and sugarcane benefit from unseasonal rains

बेमौसम बारिश से तिलहन, दलहन को क्षति, गेहूं-गन्ने को फायदा

Tue, 25 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Oilseeds, pulses damage, wheat and sugarcane benefit from unseasonal rains
दयाछपरा क्षेत्र में बारिश से खेतों में गिरा गेहूं। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में मंगलवार की सुबह हुई बेमौसम बारिश से तिलहन, दलहन की फसल को क्षति पहुंची है जबकि गेहूं और गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। आम के जिन पेड़ों पर बौर आए हैं, उनका बौर झड़ने से क्षति पहुंची है। लतावर्गीय सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बारिश से सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर में बादल छा गए और गरज के साथ बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई। किसानों का मानना है कि यह बारिश रबी की किसी फसल के लिए लाभदायक नहीं है। कोटवां नारायनपुर गांव के किसान रामजी चौधरी ने बताया कि यह बारिश किसी भी फसल के लिए लाभदायक नहीं होगा। हवा के साथ बारिश से गेहूं के दाने कमजोर हो जाएंगे वहीं दलहन को नुकसान होगा।
विज्ञापन

नरही: तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बूंदाबांदी से दलहन की फसलों में अरहर, चना, मटर, मसूर को नुकसान पहुंचा है। सब्जी की खेती में लौकी, नेनुआ, करेला, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज को नुकसान हुआ है। किसानों की मानें तो जो आलू पकने की कगार पर है उसे भी नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि गन्ने एवं गेहूं की फसल को फायदा होगा। वहीं सरसों की फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ जाएगा। यह बूंदाबांदी आम के पेड़ों के लिए लाभदायक है लेकिन यदि आम के पेड़ पर बौर आ गया है तो उसे भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाछपरा: पुरवा हवा के झोंके के साथ हुई बेमौसम बारिश से गेहूं की खेती करने वाले किसानो को राहत मिली है लेकिन दलहन, तेलहन की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं। पांडेयपुर के किसान ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि मसूर और चना की फसल में फूल आए हैं। बारिश से फूल झड़ जाएगा जिससे फल नहीं लगेगा। किसान उमेश्वर पाण्डेय ने बताया कि बारिश से सभी फसल को नुकसान ही होगा। बारिश के कारण आलू भी खेत से निकालने में देर होगा लिहाजा इसके सड़ने का डर है। तिलहन के भी फूल झड़ने से फली में कमी आएगी।
बेल्थरारोड: मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन से किसानों के होश उड़ गए हैं। मंगलवार की सुबह तेज हवा और बारिश से कहीं किसान खुश तो कहीं मायूस नजर आ रहे हैं। गेहूं की फसल के लिए बारिश लाभदायक साबित हो रहा है। लेकिन दलहनी फसलों के लिए नुकसान हो सकता है। मंगलवार की सुबह में ही बारिश ने किसानों को कहीं फायदा तो कहीं नुकसान पहुंचाया। सुबह से आसमान में बादल छाया हुआ था। इस बीच तेज हवा का क्रम जारी रहा। किसानों ने बताया कि हवा और वर्षा से खेतों में लहलहाते सरसो और दलहनी फसलों के पौधों से फूल झड़ जाएगा, जिससे पैदावार में कमी हो जाएगी। कई स्थानों पर गेहूं की फसल गिर जाने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। तेज हवा के साथ बारिश से किसान चिंतित भी रहे। वहीं, बरसात से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश गलियों और मार्गों पर जलजमाव और कीचड़ से आवागमन में परेशानी हुई। बस स्टेशन परिसर में कीचड़ से यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ी।
कोट
बेमौसम बारिश से दलहन व तिलहन की फसल को नुकसान पहुंचेगा। गेहूं और गन्ने की फसल को फायदा होगा। अगैती लता वर्गीय सब्जियों को बड़े पैमाने पर नुक़सान होगा।-डा. रवि प्रकाश मौर्य, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव

आज भी छाए रहेंगे बादल
नरही। मौसम विभाग पटना के अनुसार बुधवार तक पूर्वांचल के कई एरिया में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है और बूंदाबांदी की भी संभावना है। बृहस्पतिवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम में ठंडक भी रहेगी और हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed