फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   OHE wire stuck in the engine panto of Sarnath Express ballia many trains were standing

Ballia: सारनाथ एक्सप्रेस के इंजन के पेंटो में फंसा ओएचई का तार, जहां की तहां खड़ी हुईं ट्रेनें

Thu, 19 Jan 2023 12:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 12:52 PM IST
सार

छपरा-दुर्ग रेलमार्ग पर बलिया जिले में रेवती रेलवे स्टेशन के पास सारनाथ एक्सप्रेस के इंजन में लगे पेंटो में ओएचई का तार फंस गया। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। अप लाइन पर कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। 

विज्ञापन
OHE wire stuck in the engine panto of Sarnath Express ballia many trains were standing
रेवती रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा-दुर्ग रेलमार्ग पर बलिया जिले में रेवती रेलवे स्टेशन के पास सारनाथ एक्सप्रेस के इंजन में लगे पेंटो में ओएचई का तार फंस गया। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। अप लाइन बाधित होने से तीन ट्रेनों को जहां का तहां खड़ा कर दिया गया। छपरा से टावर वैगन मरम्मत करने वाली ट्रेन 11 बजे रेवती पहुंची। समाचार लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी है।

विज्ञापन


करीब तीन घंटे से सारनाथ एक्सप्रेस रेवती स्टेशन पर खड़ी है। वहीं अप सद्भावना एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक बकुलहा व सुरेमनपुर स्टेशन पर खड़ी रही। डाउन सियालदह एक्सप्रेस सहतवार में ढाई घंटे तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि फिलहाल मरम्मत का कार्य चल रहा है। खामी दूर होते ही ट्रेन को रवाना किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed