{"_id":"86d4ff46e9e66c83ee73a8bec784e5b1","slug":"officials-took-the-oath-of-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदाधिकारियों ने ली पद गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदाधिकारियों ने ली पद गोपनीयता की शपथ
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कोर्ट के केंद्रीय हाल में आयोजित किया गया।
इसमें चुनाव अधिकारी नलिनेश कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिला जज चंद्रहास राम एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजबाबू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन के साथ किया।
इस मौके पर जिला जज ने कहा कि बलिया के न्याय मंदिर में न्याय की गंगा बहनी चाहिए। इसके लिए कुछ भी करने को मै सदैव तैयार रहूंगा। वादकारियों का हित सर्वोपरि है।
इसके लिए बार और बेंच को मिलकर प्रयास करने होंगे। बार-बेंच का सम्मान बनाए रखना मेरा दायित्व है। पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने कहा कि वकीलों की हर पीड़ा और समस्या के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि परिसर में सभी अधिवक्ताओं का आभारी हूं। आप सभी अधिवक्ताओं के मान-सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा। इस मौके पर शपथ लेने वालों में अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, लालमोहन श्रीवास्तव, त्रिभुवन यादव, विजय प्रकाश वर्मा, रामजी चौबे, भैया सुधीर सिंह के अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।