{"_id":"642c6b2957022823870020f4","slug":"officials-came-on-the-road-for-civic-elections-inspected-ballia-news-c-20-1-138009-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निकाय चुनाव के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी, किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निकाय चुनाव के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी, किया निरीक्षण
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत के आसन्न चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी बैरिया ने अभी से कमर कस ली है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने स्ट्रांगरूम, चुनाव कंट्रोल रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों के विषय में मातहतों और संबंधित लोगों से विचार विमर्श किया।
उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज बैरिया में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम, चुनाव नियंत्रण कक्ष और मतगणना स्थल के रूप में उपयोग किए जाने वाले कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि चुनाव वाहनों को द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में पार्किंग कर वहां से रवाना किया जाएगा।
चुनाव से पूर्व व चुनाव के बाद मतदाता पेटी यही पर इंटर कालेज के प्रशासनिक भवन के कक्ष में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। मतगणना व परिणाम की घोषणा भी यही से की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कुल आठ मतदान केंद्रों पर 31 मतदेय स्थल बनेंगे। एक मतदान पेटी अध्यक्ष के लिए और दूसरी सभासद के लिए रखी जाएगी। हर मतदाता को सभासद व अध्यक्ष के लिए अलग-अलग मतपेटियों में मत पत्र डालना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांच टेबल पर सभासद के मतपत्र गिने जाएंगे। आठ टेबल पर अध्यक्ष के मतों की गणना होगी।अभिकर्ता बैरिकेडिंग के बाहर रहेंगे। वहीं, मतगणना समाप्त होने के तत्काल बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने कहा कि चुनाव के 24 घंटे पूर्व बिहार से लगी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा।
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए कोई भी कसर छोड़ी नहीं जाएगी। उपद्रव फैलाने की कोशिश करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान द्वाबा लक्ष्मण दास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह भी उपजिलाधिकारी के साथ मौजूद थे। उपजिलाधिकारी ने विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया है।