फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Offices locked out procession

दफ्तरों पर ताला जड़ निकाला जुलूस

Wed, 10 Aug 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Wed, 10 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Offices locked out procession
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बुधवार को बंदी के दौरान बाइक जुलूस निकालते कर्मचारी नेता।
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला इकाई ने बुधवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में तालाबंदी कराया।  कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिलाध्यक्ष सत्या सिंह के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन



कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनपदीय मंत्री ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में घोषित तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के क्रम में जनपद के कर्मचारी हड़ताल के  दूसरे दिन जिला चिकित्सालय परिसर में सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध सभा कर अपना प्रतिरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के तीसरे दिन 12 अगस्त को जनपद के कर्मचारी अपनी एकजुटता प्रकट करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर अपना प्रतिरोध जताएंगे। रैली में मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडेय, अरविंद सिंह, डॉ. घनश्याम चौबे, धीरज राय, राघवेंद्र सिन्हा, रवींद्र सिंह, धीरज राय, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, देव प्रकाश सिंह, शंभू सिंह, अवनीश सिंह, फूलन राय, अभय मिश्र, मनोज शर्मा, अमरजीत सिंह, लाल बाबू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, लक्ष्मणपुर संवाददाता के मुताबिक सोहांव विकास खंड पर राज्य कर्मचारियों ने तीन दिवसीय धरना का आयोजन किया। जिसमें पहले दिन कर्मचारियों ने तालाबंदी कर अपने मांगों के  समर्थन में आवाज बुलंद की। राजेश यादव, राकेश, अनिल, सुरेंद्र,  दिनेश, पप्पू, राघवेंद्र, प्रमोद, चंदन, बिंदू देवी, किरन सिंह आदि रहे। अध्यक्षता धनश्याम और संचालन आशुतोष पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed