फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officers will examine the development plans of 30 villages

अधिकारी करेंगे 30 गांवों के विकास योजनाओं की पड़ताल

Tue, 12 Jul 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officers will examine the development plans of 30 villages
बलिया। अब मुख्य मार्गों के किनारे के गांवों में संचालित विकास योजनाओं की पड़ताल जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। बलिया, गोरखपुर मार्ग पर स्थित तीन ब्लॉकों के 30 गांवों की पड़ताल के लिए विभिन्न विभागों के 30 अधिकारियों की तैनाती सीडीओ ने की है।
विज्ञापन

अब मुख्य मार्गों के किनारे के गांवों पर अधिकारियों की नजर रहेगी। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री या प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के दौरे के समय उनकी नजर सड़कों के किनारे स्थित गांवों पर रहती है। अचानक गांवों के पास रुक कर ग्रामीणों से विकास कार्यों की जानकारी भी ले लेते हैं। इसके अलावा कई बार विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की किरकिरी भी इस बात लेकर होती है कि मार्ग से अधिकारी गुजरते हैं लेकिन उनकी नजर इस ओर नहीं पड़ती। इसको देखते हुए अधिकारियों ने मुख्य मार्गों के किनारे स्थित गांवों के विकास कार्यों के पड़ताल की तैयारी की है। सीडीओ ने इसकी रुपरेखा तैयार कर ली है। विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य मार्गों के किनारे स्थित गांवों की पड़ताल करेंगे और संचालित योजनाओं में कमियां पाए जाने पर उन्हें पूरा कराने के लिए कार्रवाई भी करेंगे। बलिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जनपद के हनुमानगंज, नवानगर व सीयर ब्लॉक के 30 गांवों को चिह्नित करते हुए सीडीओ ने प्रत्येक गांव के लिए एक अधिकारी को नामित किया है। यह अधिकारी गांवों में संचालित विकास योजनाओं की पड़ताल करेंगे और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट भी देंगे। बताया जाता है कि इसी तरह अन्य मुख्य मार्गों के किनारे के गांवों की भी पड़ताल कराई जाएगी। इस बाबत सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि मुख्य मार्गों के किनारे के गांवों में संचालित विकास योजनाओं के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed