{"_id":"63b85aa6207fc5091909bfa7","slug":"officers-were-absent-in-jan-chaupal-on-the-very-first-day-ballia-news-vns692252791","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जन चौपाल में पहले ही दिन नदारद रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जन चौपाल में पहले ही दिन नदारद रहे अधिकारी
विज्ञापन
दुबहड़। शासन की ओर से ग्रामीणों को गांव में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की पहले ही दिन हवा निकल गई। दर्जनों विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहे। किसी प्रकार एनआरएलएम के उपायुक्त डीएन पांडेय, एडीओ पंचायत दुबहड़, ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान प्रतिनिधि की देखरेख में क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोड़हरा में चौपाल लगाई गई।
जन चौपाल की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त डीएन पांडेय की ओर से कई विभागों के अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारी को पत्र लिखकर चेतावनी देने का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत घोड़हरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में चौपाल का आयोजन किया गया। एडीओ पंचायत दुबहड़ संजय सिंह एवं ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश यादव की ओर से सरकार के दिशा-निर्देशों एवं उद्देश्यों को ग्रामीणों के बीच पढ़कर सुनाया गया।
ग्राम पंचायत घोड़हरा में ब्लॉक द्वारा कराए गए कार्यों का ग्रामीणों की ओर से पुष्टि कराकर सत्यापन किया गया। उपस्थित संबंधित अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं पात्र मजदूरों के जॉब कार्ड बनाने, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों, कोटेदार से संबंधित, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन, बारात घर, सामुदायिक शौचालय, जर्जर विद्युत तार बदलने, जलजमाव, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से संबंधित आदि व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को मौके पर ही नोटकर उसे सुलझाने का आश्वासन दिया गया। पहले ही दिन कृषि विभाग, नलकूप विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग आदि कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी गण जन चौपाल में उपस्थित नहीं हुए।