फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Occupying public toilets, straw placed on the roof

सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा, छत पर रखा पुआल

Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Occupying public toilets, straw placed on the roof
बलिया। मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर गांव के कुछ लोगों ने ताला बंद कर कब्जा कर लिया है। इससे ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश हैं। इससे महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय की छत पर कब्जा करने वालों ने अपना पुआल सजा रखा है। इससे स्वच्छ भारत मिशन के सपने को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार खुले में शौच की प्रवृत्ति रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। व्यक्तिगत के साथ ही सार्वजनिक शौचालय भी बनवाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, विभाग के अधिकारी ही अभियान को पलीता लगाने पर तुले हैं। कई गांवों में सार्वजनिक शौचालय बन कर तैयार होने के बाद या तो उस पर ताले पड़े हैं या कब्जा कर लिया गया है। इसका उदाहरण ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम में देखने को मिला है। लाखों की लागत से कई वर्ष पहले सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। शौचालय पर जंग लगा हुआ ताला लटका पड़ा है। इसकी चाबी गांव के एक व्यक्ति के पास है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का ताला कभी खुला ही नहीं। छत पर पुआल रखा गया है। इसके कारण गांव की महिलाएं खुले में शौच को मजबूर हैं। कागज में गांव को ओडीएफ भी धोषित कर दिया गया है। शौचालय में टोटियां और टाइल्स आज भी पूरी तरह नहीं लग पाई हैं। हैंडपंप भी खराब है। प्रधान अशोक पाठक ने बताया कि प्रकरण अधिकारियों की जानकारी में है। वहीं, एडीओ पंचायत वकील यादव ने बताया कि हर हाल में शौचालय के बंद ताले को खुलवाया जाएगा। ताला बंद करने वाले व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed