फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Oath taking ceremony

पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

Mon, 30 Nov 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 30 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony
उप्र फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद इकाई व उप्र मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन बलिया का संयुक्त शपथ ग्रहण बापू भवन के सभागार में सोमवार को हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हिरेश शरण सक्सेना, प्रांतीय अध्यक्ष उप्र फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल  एसोसिएशन ने  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट कर्मचारियों के लिए एक छलावा है।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य अतिथि हिरेश सक्सेना ने कहा कि विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले लिपिक संवर्ग के कर्मी केवल विभाग के ऋण नहीं हैं बल्कि  कर्मचारी आंदोलन एवं हड़ताल भी लिपिक संवर्ग के बिना अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इतिहास गवाह है कि जब मिनिस्ट्रियल के साथी अपने हक के लिए लड़ते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है। जनपद मंत्री अजय कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ कार्य करके वर्षों से रुके कार्यों को कराया जाना हमारी सख्ती, जुझारू, मेहनत एवं लगन को परिलक्षित करता है।

जिलाध्यक्ष दयाशंकर ने कहा कि जनपद में जो भरोसा हमारे लिपिक संवर्ग के साथियों ने मुझ पर किया है। उस भरोसे को मैं डिगने नहीं दूंगा। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह ने कहा कि  हम सभी कार्य समाज की सेवा है।

सभी को अपने कार्य सुचारू रूप से करना  चाहिए। महिला सीएमएस श्रीमती विमला कुमारी सिंह ने सभी कर्मचारियों को सफल  कार्यक्रम की बधाई दी।

 इस मौके पर सत्या सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, तारीख  कुरैशी, सलख शमशेया, अंकित मिश्र, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, प्रताप नारायण उपाध्याय, संत सिंह, रेनू  शर्मा, किरण सिंह, अनिल चौबे आदि ने संबोधित किया।


 शपथ ग्रहण में उप्र फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर, मंत्री अजय कुमार  यादव, उप्र मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल के अध्यक्ष दयाशंकर, संरक्षक राम निवास राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष  अतूल श्रीवास्तव, सचिकांत सिंह जिलामंत्री, अनिल चौबे, बृजेश राय संयुक्त मंत्री, आनंद मिश्र, अंजनी गुप्त संगठन मंत्री, जितेंद्र रावत कोषाध्यक्ष, सत्य प्रकाश, हरिहानंद प्रचार मंत्री को शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed