बलिया। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे 2021 बैच के 190 रंगरूटों को मंगलवार को दीक्षांत समारोह के पीएसी में बतौर जवान शामिल कर लिया गया। एसपी राजकरन नय्यर ने दीक्षांत परेड की सलामी ली। आरक्षियों को कर्तव्य और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान पाने वाले रिक्रूटों को एसपी ने सम्मानित किया।
दीक्षांत समारोह के लिए पुलिस लाइन मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया था। सबसे पहले 190 रिक्रूटों की ओर से परेड कर एसपी को सलामी दी गई। इसके बाद उनको शपथ दिलाई गई। सर्वोत्तम स्थान के साथ-साथ वाह्य विषय में प्रथम स्थान आशीष त्रिपाठी को प्राप्त हुआ। विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने सलामी लेने वाले रिक्रूटों की हौसला आफजाई की। साथ ही कर्तव्य और निष्ठा को लेकर उन्हें सीख भी दी। ईमानदारी और सतर्कतापूर्वक से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने, भारतीय संविधान व कानून का पालन करने एवं कराने की बात कही। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने प्रशिक्षण एवं कौशल से अधिकारियो के निर्देशन मे कार्य करते हुए विभिन्न चुनौतियों पर विजय पा लेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। दीक्षांत समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।