फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nspection of Government Girls' Home, called for reply from DPO

राजकीय बालिका गृह का किया निरीक्षण, डीपीओ से जवाबतलब

Sun, 24 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
nspection of Government Girls' Home, called for reply from DPO
बलिया। जिलाधिकारी ने शनिवार को राजकीय बलिया गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया। अधीक्षिका के नहीं मिलने और वहां की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज को चेतावनी दी कि व्यवस्था पर नजर रखें। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। भोजन की गुणवत्ता को परखा और सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय बालिका गृह के किचन व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अधीक्षिका को प्रोबेशन कार्यालय से अटैच कर दिया गया है और नर्स व्यवस्था देख रही है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और जिला प्रोबेशन अधिकारी स्पष्टीकरण देने को कहा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को जो सुविधाएं सरकार की ओर से मुहैया कराई जाती है, वह उन्हें ठीक ढंग से मिले। अगर शिकायत मिली तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सफाई भी ठीक नहीं मिलने पर डीपीओ को फटकार लगाई। एसपी ने सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन आदि थे।
विज्ञापन

मानक के अनुरूप कार्य न होने पर जताई नाराजगी
बलिया। जिलाधिकारी ने शनिवार को एकवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मानक अनुरूप नहीं किया जा रहा था। उन्होंने इस्तेमाल की जा रही सामग्री और बिजली के तारों का निरीक्षण किया, जोकि मानक के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी बृजेश पाठक को चेतावनी दी निर्माण का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाना चाहिए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के बाद पुन: निरीक्षण करने आऊंगा। निर्माण कार्य लगभग 1 करोड़ 30 लाख की लागत से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी ने बाउंड्री का कार्य पूरा न होने पर अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द उसे पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed