{"_id":"c56d243a0c2289b83edeafbdffb9c294","slug":"nrhm-technical-team-inspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम की तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम की तकनीकी टीम ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की तकनीकी टीम ने शुक्रवार को महिला अस्पताल, जिला अस्पताल सहित कई सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने एनआरएचएम से संबंधित कागजात की जांच-पड़ताल की साथ ही मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। टीम ने मरीजों तक पहुंचाई जाने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत की भी गहनता से जांच की।
शुक्रवार की सुबह एनआरएचएम की केंद्रीय टीम प्रमुख डॉ. हिमांशु भूषण के नेतृत्व में सदस्यों ने सबसे पहले जिला महिला चिकित्सालय में जच्चा-बच्चा विभाग का निरीक्षण किया। टीम ने डिलीवरी रूम, वार्ड की जांच की।
इस दौरान टीम ने मरीजों से प्रसव के बाद मिलने वाला पौष्टिक भोजन, दूध और फल के बारे में पूछा। जिस पर कई मरीज और तीमारदारों ने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद टीम जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. पीएन नाडर के अनुपस्थित रहने पर प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी राय के साथ आपातकालीन चिकित्सा भवन के वार्डों का निरीक्षण किया।
इमरजेंसी के दवा स्टॉक का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं रखने का निर्देश दिया। डॉ. हिमांशु भूषण ने बताया कि एनआरएचएम की तकनीकी टीम अस्पतालों की जांच के लिए यहां पहुंची है। बताया कि टीम केंद्र सरकार द्वारा जारी सुविधाएं मुहैया कराएगी साथ ही यह भी जानकारी लेगी कि मरीजों को किन सुविधाओं की जरूरत है और उसे दिलाने का कार्य किया जाएगा।
रसड़ा संवाददाता के मुताबिक रसड़ा सीएचसी पर औचक जांच के लिए शुक्रवार को एनआरएचएम के लखनऊ महाप्रबंधक हरिओम दीक्षित और उनके साथ कार्यक्रम मंडल प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने प्रसव, डिलीवरी रूम को देखा और प्रसूताआें और तीमारदारों से पूछताछ की।
इसके बाद टीम ने सीएचसी में लगे एक्सरे मशीन को देखा। इसके उपरांत पैथालाजी और टीबी की दवा आदि के बारे में जानकारी ली। दंत विभाग में पहुंचकर टीम ने दंत चिकित्सा से संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दंत चिकित्सक ने बताया कि गैस का पाइप में लिकेज है।
जिसे कई बार शिकायत के बाद भी नहीं दुरुस्त किया गया। जिसपर टीम के अफसरों नाराजगी जताते हुए दो दिन के अंदर इसे ठीक करा लेने का निर्देश दिया। इसी क्रम में टीम के सदस्यों ने रसड़ा सीएचसी 30 बेड वाले अस्पताल को भी देखा। बाथरूम की टोटी खराब मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद बच्चों के टीकाकरण का भी जांच की। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनिल सिंह को निर्देशित किया कि जच्चा-बच्चा को दी जाने वाली पौष्टिक आहार का चार्ट दीवार पर पेंट कराया जाय।
कहा कि अगर दो दिन के भीतर पूरी व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो टीम को भेजकर जांच कराने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके एजे अंसारी, पीसी भारती, बीपी यादव, अनिल राय, आरएस गौतम, सोहन यादव आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।