फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now traders sitting at home will be able to send parcels abroad

Ballia News: अब घर बैठे व्यापारी भेज सकेंगे विदेश में पार्सल

Tue, 19 Sep 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Now traders sitting at home will be able to send parcels abroad
बलिया : प्रधान डाकघर बलिया में डाकघर निर्यात केंद्र का शुभारंभ मंडल के अधीक्षक डाकघर हेमंत कुमार ने मंगलवार को फीता काटकर किया। इस मौके पर डाक अधीक्षक़ हेमंत कुमार ने बताया कि अब जिले के व्यापारियों को विदेशों में पार्सल निर्यात के लिए घर बैठे सुविधा मिलेगी। इससे व्यवसायी विदेशों में पार्सल भेज सकेंगे और घर बैठे कस्टम क्लीयरेंस से लेकर पैकेजिंग पिकअप तक की सुविधा इस केंद्र के जरिए व्यवसायियों को मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक़ हेमंत कुमार ने बताया कि इसके लिए व्यवसायियों को इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोड बनाकर स्वयं डाकघर निर्यात केंद्र की वेबसाइट पर पार्सल बुक करना होगा। जिसे डाकघर में स्वीकार करके विशेष बैग के माध्यम से संबंधित देश को भेज दिया जाएगा। इसके लिए इंपोर्ट एक्सपोर्ट लाइसेंस होना आवश्यक है। क्लीयरेंस में कोई खामी होने पर व्यवसायी के मेल पर नोटीफीकेशन आ जाएगा जिसे पूरा करके क्लीयरेंस कर सकेंगे। इस मौके पर डाक निरीक्षक अंगद कुमार यादव, परिवाद निरीक्षक आशुतोष कुमार, आईपीबीपी के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार यादव, अजीत दुबे, उदय यादव, एवं पोस्टमास्टर अबुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
व्यवसायियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- निर्यात केंद्र से बुकिंग व क्लीयरेंस की मिलेगी सुविधा।
- निर्यात केंद्र पर पोस्ट बिल ऑफ़ एक्सपोर्ट के जरिए कस्टम क्लीयरेंस के लिये इलेक्ट्रॉनिक अप्रूवल मिलेगी।
- कंपनी व किसी भी जगह से सामान पिक करने की सुविधा दी जाएगी।
- पैकेजिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
डाकघर निर्यात केंद्र से यूएसए, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, आईलैंड, अफगानिस्तान, आरुबा, बहरीन, बेल्जियम, बांग्लादेश, भूटान, चाइना, बेलारुस, ब्राजील, आयरलैंड, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, फिनलैंड, हांगकांग के साथ साथ अन्य देशों को सामान एक्सपोर्ट कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed