फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now there will be screening of passengers in buses

अब बसों में यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now there will be screening of passengers in buses
बलिया। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परिवहन निगम और निजी बसों में भी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रतिदिन बस स्टेशनों पर की गई स्क्रीनिंग की सूचना परिवहन निगम के माध्यम से कंट्रोल रूम को ई-मेल की जाएगी। बसों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को संक्रमण से बचाने के लिए निगम की तरफ से मॉस्क और सैनिटाइजर दिया जाएगा। एआरटीओ निजी बसों के ऑपरेटरों से समन्वय स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

बलिया बस डिपो के अंतर्गत परिवहन निगम की 55 और अनुबंधित 28 बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा तकरीबन 50 बसों का आवागमन इस बस डिपो के माध्यम से होता है। यहां से गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, दिल्ली तक बसों का संचालन होता है, जिससे काफी संख्या में यात्री बलिया डिपो से होकर आते जाते हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए परिवहन निगम और इससे अनुबंधित बसों में कोरोना संक्रमण से बचाव के व्यापक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जानी है। बसों में सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी होगी। प्रतिदिन बस स्टेशनों पर की गई यात्रियों की स्क्रीनिंग की सूचना गृह कंट्रोल रूम को ई-मेल आईडी पर प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही निजी बसों में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि निजी बस आपरेटरों से समंवय स्थापित करते हुए निजी बसों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

-----
सभी परिचालकों को दिया गया है मॉस्क और सैनिटाइजर
प्रभारी एआरएम राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि सभी परिचालकों को मास्क और सैनिटाइजर दिया गया है। जिन यात्रियों के पास मॉस्क नहीं हैं। उन्हें निगम की तरफ से मॉस्क दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। परिवहन विभाग के आरआई राज भूषण चौधरी का कहना है कि विभाग की तरफ से वाहनों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों और वाहन मालिकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। बार-बार कहने के बावजूद जो पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कार्यालय में भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed