फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now there will be no confusion in the enrollment of council schools

अब नहीं होगा परिषदीय स्कूलों के नामांकन में घालमेल

Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no confusion in the enrollment of council schools
बलिया। परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के नामांकित विद्यार्थियों का ब्योरा बेसिक शिक्षा विभाग ने तलब किया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में गलत नामांकन दिखाकर बच्चों को पोशाक (यूनिफॉर्म), जूता-मोजा आदि योजनाओं में दी जाने वाली धनराशि के बंदरबांट को रोकने के लिए धनराशि को सीधे छात्रों के अभिभावकों के खातों में भेजने की तैयारी की है। वहीं, वर्ष 2021-22 में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के स्कूलों में पंजीकरण की प्रामाणिक सूचना भी मांगी है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा (महानिदेशक) विजय किरन आनंद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिए हैं। कहा है कि प्रेरणा पोर्टल पर 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार, छात्र पंजिका की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड कराएं। दी गई जानकारी सही है या गलत, इसके लिए शासन स्तर पर गठित टीम जांच करेगी। छात्र संख्या में अंतर मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मांगी गई सूचना 17 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड करनी है।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा ब्योरा
विद्यालयवार और कक्षावार छात्र संख्या अंकित करने के लिए प्रेरणा पोर्टल के शिक्षक लॉग इन पर स्टूडेंट काउंट माड्यूल के जरिये सूचना अपलोड करनी होगी। माड्यूल में प्रधानाध्यापकों द्वारा 31 मार्च 2021 को अध्ययनरत विद्यार्थियों की कक्षावार संख्या दर्ज की जाएगी और इसका प्रमाणीकरण भी होगा। सूचना का खंड शिक्षाधिकारी परीक्षण करेंगे। इस कार्य की समीक्षा रोजाना महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा मांगी गईं सूचनाएं देने के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही उसे प्रेषित कर दिया जाएगा। - शिव नारायण सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed