फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the officers will not have to wait for the records for investigation

अब जांच के लिए अधिकारियों को नहीं करना होगा अभिलेख का इंतजार

Fri, 23 Sep 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now the officers will not have to wait for the records for investigation
बलिया। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के 50 से अधिक ग्राम पंचायतों की शिकायतों की जांच संबंधित सचिवों की ओर से अभिलेख उपलब्ध कराने के कारण लटकी हुई है। अब इन सचिवों को चिह्नित करने का काम डीपीआरओ ने शुरू कराया है। सभी जांच अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

उधर, अब पंचायती राज विभाग ने जांच जल्दी और कम समय में हो सके इसके लिए तरीके में बदलाव किया है। अब जांच अधिकारी को शिकायती पत्र के साथ ही अभिलेख भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों को लेकर आए दिन शिकायतें मिलती हैं लेकिन जांच में वर्षों लग जाते हैं। इसके पीछे संबंधित सचिवों की ओर से समय से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराना होता है, क्योंकि अधिकांश जांच अधिकारियों की ओर से इसकी सूचना दी जाती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों में इस तरह के मामले में डीपीआरओ की ओर से कई सचिवों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। अभी भी करीब 50 ग्राम पंचायतों की जांच विभिन्न अधिकारियों के यहां लंबित हैं। इन अधिकारियों से जांच के बाबत प्रगति व अभिलेख मिले या नहीं की इसकी जानकारी मांगी गई है ताकि संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व के समय की लंबित जांचों का निस्तारण कराने का कार्य चल रहा है। अब जांच के लिए अधिकारी को अभिलेख भी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed