फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the location of buses will be available on the phone like trains

Ballia News: अब ट्रेनों की की तरह फोन पर मिल सकेगी बसों की लोकेशन

Tue, 14 Mar 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now the location of buses will be available on the phone like trains
रोडवेज बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यात्री अब रेलवे की तर्ज पर रोडवेज बसों को भी ट्रैक कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही यात्रियों को रोडवेज बसों को भी लोकेट कर ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। ये सारी सुविधा यात्रियों को एप के जरिये मिलेगी। यात्रियों को संबंधित बस की लोकेशन की जानकारी के लिए एप पर उस बस का नंबर डालना होगा। वहीं एक शहर से दूसरे शहर जाने वाली बसों के रूट की जानकारी भी यात्री एप से हासिल कर सकेंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज बस अड्डे पर करीब 67 बसें हैं। इनमें 28 अनुबंधित और शेष निगम की बसें हैं। इन बसों में जीपीएस लगाने की तैयारी है। इस प्रक्रिया के बाद चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। अब यात्रियों को स्टैंड पर खड़े होकर बस के इंतजार में समय बर्बाद नहीं करना होगा। जल्द ही ट्रेनों की तरह मोबाइल पर बसों की लोकेशन मिलने लगेगी। परिवहन निगम इसके लिए ट्रैक योर बस एप शुरू करने जा रहा है। इसके जरिए सेवा कोड से यात्री बसों की लोकेशन देख सकेंगे। इसके लिए बलिया डिपो से बसों के नंबरों सहित सूची लखनऊ मुख्यालय भेजी जा चुकी है। इन नंबरों को एप पर फीड किया जाएगा। अमूमन रोडवेज बस चालकों की मनमानी के मामले सामने आते हैं। चालक जब चाहें, जहां चाहें बस खड़ी कर सवारियां भरते हैं। अपनी मर्जी से होटल ढाबों पर बसों को रोककर खड़े हो जाते हैं। मोबाइल एप सेवा शुरू होने के बाद इसमें ब्रेक लगेगा क्योंकि हर बस की लोकेशन लखनऊ स्थित मुख्यालय पर डिवाइस पर देखी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय आईटी दफ्तर में काम शुरू हो गया है। इस मोबाइल एप के जरिये यात्री घर बैठे ही बस की लोकेशन देख सकेंगे। ताकि बस के आने के समय के हिसाब से घर से निकल सकें।
विज्ञापन


दूरी और किराया भी जान सकेंगे
बसों के लिए स्टैंड पर अनजान लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। अक्सर बस का इंतजार करते करते उनके जरूरी काम भी छूट जाते हैं। मोबाइल एप शुरू होने से यात्री जहां जाना चाहते हैं, उसकी दूरी और किराए की भी जानकारी ले सकते हैं। अभी तक यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती थी। अब इससे भी जल्द निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की लोकेशन मोबाइल पर देखने की सुविधा जल्द ही की जा सकती है। इसके लिए एक सेवा कोड बनेगा, जो लखनऊ मुख्यालय से कनेक्ट रहेगा। निगम की बसों के कोड फीड किए जाएंगे ताकि किसी भी क्षेत्र की बसों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।-उमाकांत मिश्रा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed