फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the distance of the examination center will be decided from the live location

अब लाइव लोकेशन से तय की जाएगी परीक्षा केंद्र की दूरी

Sun, 30 Oct 2022 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Now the distance of the examination center will be decided from the live location
बलिया। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए विद्यालयों के संचालक अब गलत सूचना नहीं दे सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लाइव लोकेशन से विद्यालय और परीक्षा केंद्र की वास्तविक दूरी का पता लगाएगा। इससे परीक्षा केंद्र दूर बनाने की शिकायत नहीं रहेगी। विद्यार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे। प्रशासन को भी परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। सकुशल और नकलविहीन परीक्षा के लिए शासन की ओर से कई बदलाव किए जा रहे हैं। दागी और मानक विहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र न बनने पाए, इसके मद्देनजर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए संभावित विद्यालयों की जांच करके रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष आवेदन के समय दूरी से संबंधित गलत सूचना देने से कई परीक्षा केंद्र 15-20 किलोमीटर दूर बन गए थे। परीक्षार्थियों को कठिनाई हुई थी। जबकि, यथासंभव पांच किलोमीटर की परिधि में ही परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश हैं। इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने पर पहले ऑनलाइन लाइव लोकेशन के जरिए दूरी देखी जाएगी। इसके बाद ही केंद्र का निर्धारण होगा। डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से परीक्षा केंद्र के निर्धारण में कई प्रकार के बदलाव किए जा रहे हैं। जांच कराई जा रही है। मानक पूरा करने वाले विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed