{"_id":"6334849b698acf1b464b6c64","slug":"now-the-basis-of-children-will-be-made-at-anganwadi-centers-ballia-news-vns6765775160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेगा बच्चों का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेगा बच्चों का आधार
विज्ञापन
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड बन सकेंगे। पहले चरण में सीडीपीओ कार्यालय से इस व्यवस्था का शुभारंभ किया जाएगा। इस व्यवस्था का शुभारंभ होने से अभिभावकों को बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक और डाकघर के चक्कर लगाने के झंझट से निजात मिल जाएगी।
जिले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा 17 विकास क्षेत्रों में 3471 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शासकीय योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। वर्तमान में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था डाकघर एवं बैंकों में ही लागू है, लेकिन न तो सभी बैंकों में ही आधार बन रहे और न ही डाकघरों में। सीमित स्थानों पर व्यवस्था होने से बच्चों के आधार बनवाने के लिए अभिभावकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत छह साल तक के बच्चों के आधार केंद्रों पर ही बनवाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित सीडीपीओ कार्यालय पर यह व्यवस्था लागू होगी। इससे बच्चों के आधार कार्ड आसानी से बन जाएंगे और उनको योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। फिलहाल आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों की सेहत बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
सीडीपीओ, दुबहड़, राम भवन वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सीडीपीओ कार्यालय पर बच्चों के आधार कार्ड बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए उपकरण की उपलब्धता कराई गई है लेकिन ऑपरेटर के अभाव में व्यवस्था शुरू नहीं हुई है। ऑपरेटर और यूआईडीएआई से आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।