फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now students will read the lessons of traffic rules in schools

अब स्कूलों में यातायात नियमों का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

Mon, 28 Feb 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now students will read the lessons of traffic rules in schools
बलिया। यूपी बोर्ड के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी आवश्यक रूप से देनी होगी। गृह परीक्षा के प्रश्नपत्र में सड़क सुरक्षा के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। डीआईओएस कार्यालय ने शासन के निर्देश पर अमल शुरू कर दिया है। शासन का सड़क सुरक्षा पर जोर है। इसी क्रम में अब विद्यालयों में विद्यार्थियों की अन्य विषयों की तरह सड़क सुरक्षा की आवश्यक रूप से पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों को राज्य परिवहन विभाग द्वारा समय समय पर जारी सड़क-सुरक्षा संबंधी निर्देश से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने विषय की गंभीरता बनाए रखने के लिए सड़क सुरक्षा को गृह परीक्षा में शामिल करने का फैसला लिया है। अब गृह परीक्षा के प्रश्नपत्र में सड़क सुरक्षा संबंधी सवाल जैसे यातायात के नियम आदि पूछे जाएंगे। डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि इस बारे में शासन के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। विद्यालयों को शासन के निर्देश के अनुपालन में कृत कार्रवाई से अवगत कराने को कहा गया है। अभिभावकों ने शासन के फैसले को सराहा है। अभिभावकों का कहना कि सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों को पेपर में शामिल करने का प्रभाव विद्यार्थी के निजी जीवन पर होगा। विद्यार्थी जब यातायात के नियम पढ़ेगा तो पालन भी करेगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed