{"_id":"686d5525417d3479440c855a","slug":"now-small-traders-will-also-be-able-to-register-on-the-udyam-portal-ballia-news-c-190-1-svns1007-143639-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब उद्यम पोर्टल पर छोटे व्यापारी भी करा सकेंगे पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब उद्यम पोर्टल पर छोटे व्यापारी भी करा सकेंगे पंजीयन
विज्ञापन
बलिया। उद्यम पोर्टल पर पंजीयन को और भी आसान किया गया है। निर्माता और उद्यमी के अलावा अब छोटे व्यापारी और ट्रेडर्स भी इस पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे। इससे पंजीकरण की संख्या में इजाफा तो होगा ही, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों की पहुंच भी व्यापक हो जाएगी। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग विभाग अभियान चला रहा है। इसके लिए विभाग की तरफ कई योजनाएं संचालित हैं।
ऋण के लिए लोगों को विभाग के उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है। पोर्टल पर इच्छुक व्यक्ति स्वरोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें अब निर्माता व उद्यमी के अलावा छोटी व्यापारी और ट्रेडर्स भी पंजीकृत होंगे।
उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पंजीकरण कराने के बाद व्यापारियों को 5 लाख का निशुल्क दुर्घटना बीमा, कम ब्याज दर पर ऋण, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ, पेटेंट और बार कोड पंजीकरण पर सब्सिडी तथा बिजली बिलों पर रियायत जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इन सभी सुविधाओं को देखते हुए यही वजह है कि अब ट्रेडिंग से जुड़े कारोबारी भी तेजी से पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन
पोर्टल पर पंजीकरण से ये होंगे लाभ
- बैंक से ऋण मिलने में होगी आसानी।
- सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
- सरकारी निविदाओं में प्राथमिकता मिलेगी।
-भुगतान में देरी के खिलाफ सुरक्षा मिलेगी।
-पेटेंट व बारकोड पर सब्सिडी मिलेगी।
-औद्योगिक प्रोत्साहन सब्सिडी मिलेगी।
कम दस्तावेजों में हो रहा पंजीकरण
पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या बेहद सीमित है। इससे प्रक्रिया सरल हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, पंजीकरण के बाद किसी प्रकार की कोई जांच नहीं होती है। इससे छोटे व्यापारियों को अड़चन नहीं होती है।
उद्यम पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया बेहद आसान है। पंजीकरण की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पांच लाख रुपये का निशुल्क बीमा इसका मुख्य आकर्षण है। अब उत्पादकों के साथ ट्रेडर्स भी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। - आरके शर्मा, उपायुक्त उद्योग, बलिया।