{"_id":"6463bd82e2e811f1ee02d678","slug":"now-its-time-to-conquer-the-challenges-ballia-news-c-20-1-208423-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब आई चुनौतियों पर विजय की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब आई चुनौतियों पर विजय की बारी
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतकुमार उर्फ मिठाई लाल को भले ही चार हजार से अधिक वोटों से जीत नसीब हुई है, लेकिन उनके सिर सजा ताज कांटों भरा है। बोर्ड का खाली खजाना पहले से ही अध्यक्ष के आगमन का इंतजार कर रहा है।
ऊपर से शहरवासियों से बकाया कर की वसूली भी किसी चुनौती से कम नहीं है। नगर की सड़कों पर हुए बेतहाशा अतिक्रमण और उससे होने वाले जाम के अलावा साफ-सफाई की समस्या भी जटिल है। इतना ही नहीं बारिश के दिनों में नगर में होने वाली जलजमाव की समस्या भी शहरी वोटरों के नासूर बनीं हुई है, जिससे पार पाना नए अध्यक्ष के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जबकि करीब दो दशक पूर्व शहर में सीवरेज का योजना के तहत अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाइ गई है, लेकिन आज तक वह हकीकत में चालू नहीं हो सकी। जिससे जल निकासी की समस्या सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को इन समस्याओं के निदान के लिए जूझना होगा। हालांकि जीत के बाद अध्यक्ष भी विकास की रूपरेखा बनाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा कई वार्डों में अभी तक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हुई है। एक तरफ तो केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है और ग्रामीण इलाकों को खुले में शौच से मुक्त करा रही है लेकिन नगर में शामिल गांवों में आज भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
इस बार लोगों की उम्मीद है उनको शहरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। शहर में शामिल लोगों ने बताया कि पहली बार उन्होंने शहर में वोट दिया है। अध्यक्ष से उम्मीद है कि वह जल्द गांव को शहर बना देंगे। इतना ही नहीं नगर पालिका के कर्मियों के लंबे समय से बकाया चल रहे देयकों के भुगतान और बेपटरी हुई प्रशासनिक व्यवस्था को पटरी पर लाना भी मुश्किलों भरा कार्य है।
नए लुक में बन रहा है अध्यक्ष का चेंबर
यह नगर पालिका के लिए अभिशाप ही रहा कि नपा के निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी के पांच वर्ष के कार्यकाल में अध्यक्ष का चेंबर कबाड़ घर में तब्दील रहा। बैठने के लिए उन्हें अधिशासी अधिकारी के कार्यालय का आसरा लेने पड़ता था। लेकिन 13 मार्च को नवनिर्वाचित हुए अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाईलाल की अगवानी के लिए नगर पालिका प्रशासन अध्यक्ष के कार्यालय को सिर्फ नए लुक में तैयार करा रहा है बल्कि उसका नवीनीकरण भी कराने में जुटा है। ताकि शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानांतरित होगा नगर पालिका कार्यालय
सीमित स्थान में लंबे समय से संचालित हो रहे नगर पालिका के कार्यालय को अब दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए नपा अधिकारियों द्वारा अंदरखाने शहर में भूमि का चिन्हाकंन भी किया जा रहा है। भूमि का निर्धारण होते ही आधुनिक संसाधनों और डिजीटल सुविधाओं से लैस नपा कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संत कुमार ने इस बाबत नपा अधिकारियों को निर्देश दिया है।ॉ