{"_id":"638106db56fbb530df3be185","slug":"now-cho-s-attendance-will-be-taken-from-attendance-management-system-app-ballia-news-vns6853762157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप से लगेगी सीएचओ की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप से लगेगी सीएचओ की हाजिरी
विज्ञापन
बलिया। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंडवेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की हाजिरी अब अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) एप से लगेगी। दिन में दो बार सीएचओ हाजिरी लगाएंगे। इससे मनमानी पर अंकुश लग सकेगा। सेंटर पर समय से पहुंचेंगे। इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार जोर दे रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। लोगों को उनके घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की तैनाती की गई है। जनपद में 223 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनमें से 168 सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती है।
सीएचओ को सुबह नौ से लेकर शाम चार बजे तक उपस्थित रहना होगा। बताया जाता है कि सीएचओ का समय पर आना जाना नहीं होता था। कभी- कभी सेंटर पर पहुंचते ही नहीं थे। जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए नई व्यवस्था लागू की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ सुबह और शाम को अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) एप से ही हाजिरी लगाएंगे। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। वहीं लोगों का कहना है कि जरूरतमंदों को समय से उपचार मिल सके इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
यह है प्रक्रिया
इस प्रक्रिया में संबंधित व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर लॉग-इन करते हुए एप्लीकेशन के जरिए उपस्थिति दर्ज की जाएगी। यह उपस्थिति संबंधित सीएचओ द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पहुंच कर ही दर्ज की जा सकती है। इस एप पर दर्ज की गई उपस्थिति की मॉनीटरिंग समय-समय पर राज्य और जनपद स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
एनआरएचएम डीपीएम डॉ. आरबी ने बताया कि अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए सीएचओ की हाजिरी लगने से काफी सुधार होगा। सीएचओ समय से सेंटर पर पहुंचेंगे। समय-समय पर मॉनीटरिंग भी होती रहेगी।