फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now children of workers will get CBSE pattern education

Ballia News: अब श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा

Tue, 16 May 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Now children of workers will get CBSE pattern education
बलिया। आजमगढ़ मंडल मुख्यालय में बने अटल आवासीय विद्यालय में जिले के श्रमिकों के बच्चे भी दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा, कोविड काल के दौरान अनाथ बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। बिना किसी शुल्क के सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इसके लिए श्रम विभाग में आवेदन जमा कराए जाने लगे हैं। इसकी अंतिम तिथि 26 मई है।
विज्ञापन

जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय का संचालन मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की ओर से किया जाएगा। विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर निशुल्क शिक्षा बच्चों को दी जाएगी। खेलकूद के लिए मैदान एवं अन्य सुविधाएं होंगी। छात्र एवं छात्राओं के लिए निशुल्क छात्रावास एवं भोजन आदि की सुविधाएं मिलेंगी। एक हजार बच्चे यहां पर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें केवल उन्हीं निर्माण श्रमिकों के बच्चों को दाखिला मिलेगा, जिनका बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकरण तीन वर्ष से अधिक पुराना हो। एक श्रमिक के परिवार के अधिकतम दो बच्चे ही यहां पर प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम कक्षा पांच पास होना जरूरी
अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला पाने के लिए बच्चों का न्यूनतम 5वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, बच्चे की जन्मतिथि 01 मई 2010 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होनी चाहिए। आयु का यह नियम सभी वर्गों पर लागू होगा। स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए श्रम प्रवर्तन कार्यालय, बलिया में 26 मई तक आवेदन जमा होंगे। प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी, जबकि परिणाम 30 जून तक घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed