{"_id":"45e363d40f7b1a1bee784e5c0c9d0db7","slug":"now-came-the-time-to-fulfill-promises-to-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आया वक्त िकए वायदों को पूरे करने का... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आया वक्त िकए वायदों को पूरे करने का...
Now came the time to fulfill promises to be
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
जनता ने जिस उम्मीद से हम पर अपना विश्वास जताया उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही ग्राम सभा में अधूरे विकास के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। यह बात ब्लाक बेलहरी के नवनिर्वाचित आधे दर्जन ग्राम प्रधानों ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान रेपुरा ग्राम सभा के प्रधान राजेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामसभा के अधूरे कार्यों को जाति-पति से उपर उठ कर पूरा कराया जाएगा।
गंगापुर के ग्राम प्रधान श्याम कैलाश ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से अपना मत दिया है, उस पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। बलिहार के निर्वाचति प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि ग्रामसभा के अधूरे पड़े नाली-खडजा और संपर्क मार्ग के साथ ही विधवा और विकलांग के साथ ही वृद्धा पेंशन पात्र व्यक्ति को दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा। दीघार के ग्राम प्रधान आरती देवी ने कहा कि ग्रामसभा के हर अधूरे विकास कार्य को तेजी से पूरा कराया जाएगा। बेलहरी की प्रधान नीलम सिंह ने कहा कि यह जीत हमारी नहंी बल्कि जनता की जीत है।
ग्रामसभा केहरपुर के ग्राम प्रधान विजय कुमार पांडेय ने जीत के बाद गांव के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्प जताया। इस जीत में वोट के ठेकेदार पस्त हुए हैं। सभी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया है।