फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now a permanent animal shelter will be built in each block

अब प्रत्येक ब्लॉक में बनेगा एक स्थाई पशु आश्रय स्थल

Wed, 28 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now a permanent animal shelter will be built in each block
बलिया। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक स्थायी पशु आश्रय स्थल बनाने के प्रयास में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। इसके लिए जमीन चिह्नित करने के लिए जिलाधिकारी की ओर से सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी की माने तो यह वृहद पशु आश्रय स्थल होगा, जहां कम से कम 500 मवेशियों को रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर से ग्रामीण इलाकों तक छुट्टे पशुओं की भरमार है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह छुट्टे पशु खेतों में फसलों को काफी क्षति पहुंचाते हैं। समय-समय पर छुट्टे मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन आज भी छुट्टे पशु सड़क से लेकर खेतों तक में घूमते रहते हैं। 2019 में प्रदेश सरकार ने छुट्टा मवेशियों को रखने के लिए पशु आश्रय स्थल बनाने की कवायद शुरू की थी। हालांकि शुरुआती दौर में अस्थायी केंद्र खोलकर उसमें छुट्टा मवेशियों को रखा जाने लगा। अब सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक में एक वृहद पशु आश्रय स्थापित करने के लिए निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को जमीन तलाशने का निर्देश दिया है ताकि वृहद पशु आश्रय स्थल का निर्माण हो सके। जिला पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जमीन चिह्नित होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

दो वृहद पशु आश्रय संचालित, एक निर्माणाधीन
जनपद में अलग-अलग वर्षों में दो वृहद पशु आश्रय स्थल जिगिरसड़ और बछईपुर में संचालित हैं। बेल्थरारोड तहसील के करौंदी में वृहद पशु आश्रय स्थल निर्माणाधीन है। इसके अलावा, छुट्टे मवेशियों को पकड़ कर रखने के लिए जिले में 26 अस्थाई पशु आश्रय स्थल बनाए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 16 ब्लॉकों में एक-एक और नगरपालिका और नगर पंचायतों में एक-एक अस्थाई पशु आश्रय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में एक वृहद पशु आश्रय स्थल निर्माण का निर्देश मिला है। जिलाधिकारी की ओर से इस बाबत सभी एसडीएम को जमीन तलाशने के लिए पत्र जारी किया गया है। - डॉ. गौतम सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed