फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notification on February 4, voting will be held on March 3

4 फरवरी को अधिसूचना, तीन मार्च को होगा मतदान

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notification on February 4, voting will be held on March 3
बलिया। मुख्य चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। जिले में छठवें चरण में चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन शुरु होगा और तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। इसमें शामिल लोगों के लिए कोरोना से बचाव को मॉस्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था राजनीतिक दल ही करेंगे। मतगणना के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी। मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

काफी दिनों से विधान सभा चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग ने विराम लगा दिया। आयोग की ओर से पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा करते हुए आचार संहिता भी लागू कर दिया। जिले में सभी सात विधान सभाओं का चुनाव छठे चरण में कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से चार फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन प्रकिया शुरू होगी 11 फरवरी नामांकन की अंतिम तिथि होगी।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू कर दी गई। आचार संहिता के लगते ही रोड शो, पद यात्राओं पर रोक लग गई है। 15 जनवरी तक पद यात्रा, रोड शो, साइकिल यात्रा, नुक्कड़ सभाओं पर पूरी तरह से रोक रहेगी। साथ ही रात आठ बजे के बाद भी चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का भी आदेश दिया है। डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल पांच लोगों की इजाजत होगी। इस दौरान केवल प्रत्याशी केवल वर्चुअल रैली कर सकेंगे। उधर, चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतर गया। जगह-जगह लगे बैनर, पोस्टर आदि हटाने का काम शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी कार्यक्रमों की होगी वीडियोग्राफी
विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दलों के सभी चुनावी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पार्टियों को अपने उम्मीदवारों के अपराधिक रिकार्ड की घोषणा अनिवार्य रूप से करनी होगी। इसके अलावा प्रत्याशियों को भी नामांकन के दौरान अपराधिक रिकार्ड, चल-अचल संपत्ति की घोषणा करनी होगी।
40 लाख की खर्च करेंगे प्रत्याशी
मुख्य चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की घोषणा करते हुए अलग-अलग प्रदेशों में प्रत्याशियों के खर्च का निर्धारण भी अलग-अलग किया है। प्रदेश के विधान सभा चुनावों में कोई प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपए ही खर्च कर सकेगा।
-------------------
सी-विजिल एप पर दी सकेगी आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए डिजिटल तकनीक अपनाई गई है। इस बार सी-विजिल एप पर किसी भी तरह के चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकेगी। यही नहीं दिव्यांगों के लिए हर बूथ पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की जाएगी।

चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल व वर्चुअल पर जोर
चुनाव प्रचार डिजिटल, वर्चुअल, मोबाइल के जरिए करने पर जोर दिया गया है। फिजिकल प्रचार के पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल कम से कम करें. इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कोई प्रचार, जन संपर्क राजनीतिक पार्टियां नहीं कर सकेंगी। विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। विजयी उम्मीदवार दो लोगों के साथ प्रमाण पत्र लेने जाएंगे। पार्टियों को तय जगहों पर ही सभा करने की अनुमति होगी। सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती से करेंगे।
जिले में विधान सभा चुनाव की समय सारिणी
अधिसूचना जारी- चार फरवरी 2022
नामांकन की अंतिम तिथि- 11 फरवरी 2022
नामांकन पत्रों की जांच - 14 फरवरी 2022
नाम वापसी अंतिम तिथि- 16 फरवरी 2022
मतदान ------------------ तीन मार्च 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed