फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notification for Legislative Council elections will be issued on 10th

विधान परिषद चुनाव के लिए 10 को जारी होगी अधिसूचना

Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notification for Legislative Council elections will be issued on 10th
बलिया । निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव की घोषणा कर दी है। विधान परिषद के चुनाव के लिए 10 फरवरी को अधिसूचना लागू हो जाएगी और 17 फरवरी तक नामांकन कराया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी तक होगी। 21 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सात मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना कराई जाएगी। आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन

डीएम आईवी सिंह ने क्षेत्र पंचायत व नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान स्थलों को भली प्रकार से जांच लिया जाएं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। 10 फरवरी से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में नामांकन होगा। वहीं दूसरी ओर सपा, बसपा, कांग्रेस के साथ ही भाजपा और अन्य दल भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन में जुटे हैं।
विज्ञापन

-------
यह हैं मतदेय स्थल
बैरिया, बेलहरी, मुरली छपरा, रेवती व दुबहड़, बांसडीह, मनियर, नवानगर, पंदह, सीयर, नगरा, रसड़ा, सोहांव, चिलकहर, गड़वार, हनुमानगंज, बेरुआरबारी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। वहीं जिला पंचायत कार्यालय परिसर को भी मतदान स्थल बनाया गया है। जहां जिला पंचायत सदस्य नगर पालिका बलिया के चेयरमैन और सभासद सांसद और विधायक मतदान करेंगे.
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीडीसी से लगायत सांसद करेंगे मतदान
बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन सीट पर निकाय के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मतदान कर एमएलसी का चयन करेंगे। इसके लिए बलिया में 18 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें 2645 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

-----
पिछले तीन कार्यकाल से एक ही परिवार कब्जा
एमएलसी के पिछले तीन कार्यकाल से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू का कब्जा रहा है। वर्ष 2003 में हुए एमएलसी चुनाव में पहली बार रविशंकर सिंह पप्पू ने समाजवादी जनता पार्टी के सिंबल पर निर्वाचित होकर विधान परिषद में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा के संग्राम सिंह को हराया था। इसके बाद वर्ष 2009 में हुए चुनाव में उन्होंने बहुजन समाजपार्टी के टिकट पर सपा के रामधीर सिंह को हराकर अपना कब्जा कायम रखा। जबकि वर्ष 2016 में हुए चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर भाजपा के ठाकुर अनूप सिंह को पराजित कर विधान परिषद में पहुंचे थे। इस बार वह भाजपा में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed