{"_id":"efb4cd813f0af3e4822445a31d52a574","slug":"notices-sent-by-five-schools-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विद्यालयों को डीएम ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विद्यालयों को डीएम ने भेजा नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 10 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी के
विज्ञापन
निर्देश के बावजूद अंग्रेजी माध्यम के कुछ स्कूल 10 बजे के बजाय सुबह ही
खोले जा रहे हैं।
निर्देश की अवहेलना कर सुबह ही विद्यालय खोलने पर जिलाधिकारी यशवंत राव ने पांच विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिया है।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से खोलने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों को चिह्नित कर कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नर्सरी से इंटर तक के स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कुछ विद्यालय अब भी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
इसकी शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पांच विद्यालय सुबह दस बजे से पहले खुले पाए गए।
सुबह दस बजे से पहले विद्यालय खोलने पर संबंधित को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
नोटिस का जवाब समय से नहीं मिलने पर कार्रवाई तय है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आगाह किया कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
बता दें कि जिला प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद भी कई निजी विद्यालय आठ बजे से खोले जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को अलसुबह उठकर तैयार होना पड़ता है। घ्ाने कोहरे आैर गलन के बीच उन्हें स्कूल जाना पड़ता है।
इससे अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।