फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notices issued to 11 schools and six inter-colleges over negligence regarding scholarships.

Ballia News: छात्रवृत्ति में लापरवाही पर 11 स्कूलों और छह इंटर कॉलेजों को नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 11 schools and six inter-colleges over negligence regarding scholarships.
इंदरपुर। अनुसूचित जाति-जनजाति के पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 में लापरवाही बरतने वाले जिले के 17 शिक्षण संस्थानों पर जिला विद्यालय ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में 11 निजी स्कूलों तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में छह इंटर कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। छात्रवृत्ति पोर्टल पर आईएनओ और एचओआई का विवरण अपडेट करने का अंतिम निर्देश दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के लिए आईएनओ एवं एचओआई अपडेट करने का कार्य 14 मई से चल रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले के 60 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों एवं कॉलेजों ने अब तक आवश्यक विवरण केंद्र एवं राज्य सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराया है। डीआईओएस ने पोर्टल पर आईएनओ (छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी) और एचओआई (प्रधानाचार्य) का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिया है कि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में जिला समाज कल्याण विभागसे संपर्क कर हर हाल में प्रोफाइल अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed