{"_id":"695bf819824432a78f0d6786","slug":"notices-being-sent-at-the-behest-of-bjp-rizvi-ballia-news-c-190-1-bal1001-155266-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के इशारे पर भेजे जा रहे नोटिस : रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के इशारे पर भेजे जा रहे नोटिस : रिजवी
विज्ञापन
सिकंदरपुर में आयोजित सपा के मासिक बैठक को संबोधित करते विधायक मो. रिजवी।आयोजक
सिकंदरपुर। सपा सिकंदरपुर की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पीडीए वर्ग के लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाए हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने मतदाताओं को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया है। उन्होंने बताया कि सी श्रेणी में रखे गए मतदाताओं को आयोग नोटिस भेज रहा है। इनमें 12 प्रकार के दस्तावेजों में किसी एक को प्रस्तुत करना अनिवार्य है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दस्तावेज समय से जमा कराएं। आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पीडीए वर्ग के लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है, उनके दस्तावेज जमा कराकर नाम मतदाता सूची में शामिल कराना आवश्यक है। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो चुकी है, उनका नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6 भरवाने पर भी जोर दिया। बैठक को डॉ. मदन राय, भीष्म यादव, नंदू चौहान, अरबिंद चौहान, रामकेवल प्रजापति ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामजी यादव जबकि संचालन वीर बहादुर वर्मा ने किया।